फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आढ़त की दुकान से गल्ला तोड़कर नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पुलिस ने अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान से रुपए चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परवेज उर्फ रावण वासी विकास नगर के रूप मे हुई है।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से चोरी हुए रुपए बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अनाज मंडी में फर्म मैसर्ज रामकिशन दास ओम प्रकाश दुकान नंबर 65 है। 21 सितंबर की रात को वह अपनी दुकान का काम खत्म करके घर चले गए थे । दुकान के गल्ले में फसल खरीद बेच के रुपये रखे हुए थे । जो रात्रि करीब दो बजकर 20 मिनट पर एक युवक अंदर आया और दुकान का गल्ला तोड़कर गल्ले से पैसे निकालकर ले गया । यह वारदात उनकी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें