पिहोवा। पिछले सप्ताह घर से नकदी व सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल निवासी पूजा कॉलोनी पिहोवा के रूप में हुई है। आरोपी से चोरी के एक हजार रुपये बरामद हुए हैं। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
थाना शहर में आठ मार्च को दर्ज शिकायत में महिंद्र कौर निवासी गऊचरांद ने बताया था कि वह अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। पांच मार्च को अपनी रिश्तेदारी से घर वापस आई तो घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से पांच तोले सोने की चार चूड़ी, 2.35 लाख रुपये, पांच विदेशी घड़ियां, एक-एक हजार रुपये के छह नोटों के हार और एक हजार अमेरिकन डाॅलर चुराकर फरार हो गए थे। सीआईए-दो ने शिकायत पर मामले की जांच करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।