कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले खड़ी गाड़ियों से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलविंद्र सिंह निवासी हिंगाखेड़ी जिला जेल में ही बंद था, जिसे गत सप्ताह ट्रक से बैटरी चुराने के मामले में पकड़ गया था। थाना कृष्णा गेट में सात फरवरी को दर्ज शिकायत में कृष्ण कुमार निवासी ज्योतिसर ने बताया था कि उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उसकी गाडियां रात को कंपनी के बाहर खड़ी होती है। सुबह वह आया तो देखा की उसकी गाड़ियों की बैटरियां चोरी हो गई थीं। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी बलविंद्र सिंह को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया गया।