फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला से पर्स छीनने का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले महिला से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश उर्फ रीको व प्रवीन कुमार निवासी मोरथली के कब्जे से एक हजार रुपये व कागजात बरामद किए। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत पर जसबीर कौर निवासी बगथला ने बताया था कि चार जनवरी शाम करीब पांच बजे वह दवा लेने के लिए शहर आई थी। जैसे ही वह श्मशान घाट वाली गली में पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से उसका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। उसके पर्स में 9100 रुपये व आधार कार्ड सहित अन्य कागजात थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी राजेश व प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर बचे हुए रुपये में से एक हजार रुपये व कागजात बरामद किए। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें