फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छीना-झपटी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सब्जी व्रिकेता के साथ छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिजीत पाल सिंह निवासी खेड़ी सरपली जिला करनाल के कब्जे से 600 रुपये, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सोमबीर हाल निवासी लक्ष्मण काॅलोनी ने बताया था कि वह सब्जी की रेहड़ी लगाता है। आठ अप्रैल को सब्जी मंडी से सब्जी लेकर लक्ष्मण कॉलोनी में रेहड़ी पर सब्जी बेच रहा था। उसी समय एक युवक आलू का भाव पूछने के बहाने से उसके पास आया, जिसने 100 रुपये देकर उससे तीन किलो आलू मांगे थे। जैसे ही उसने आलू के पैसे काटने के लिए अपने गले में डाली पैसे की थैली निकालकर उसे पैसे देने चाहे वह युवक उसकी थैली छीनकर फरार हो गया था। थैली में करीब तीन हजार रुपये और आधार कार्ड था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी अभिजीत पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें