फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 76 बोतल देसी शराब व बीयर बरामद हुई। थाना शहर पिहोवा पुलिस टीम को सूचना मिली कि राहुल गांव वजीदपुर अवैध रूप से शराब बेचता है। उसने गांव जुरासी कलां के खेत में बने कमरे में शराब छिपाकर रखी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापामारी करके राहुल को शराब बेचते हुए काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 76 बोतल शराब देसी व बीयर बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस और परमिट नहीं पेश कर पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें