फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्लीनिक की आड़ में नशे की गोलियां बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक की टीम ने क्लीनिक की आड़ में नशे की गोलियां बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश कुमार निवासी दबखेड़ी के कब्जे से 1700 नशे की गोलियां बरामद हुईं। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम दबखेड़ी नहर के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि राकेश कुमार गांव में क्लीनिक की आड़ में नशे की प्रतिबंधित गोलियां बेचने का धंधा करता है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर राकेश कुमार को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1700 नशे की गोलियां बरामद हुईं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि यह गोलियां सरकार की तरफ से प्रतिबंधित हैं। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें