फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने पहले महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब चार महीने पुराना है। पुलिस ने धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराकर महिला का मेडिकल कराया है। शहरवासी एक महिला ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि धुराला के रहने वाले हरपाल ने करीब चार माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उसकी फोटो खींच ली। बाद में आरोपी ने उसकी फोटो वायरल कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें