फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशा मंगवाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने 36 किलो अफीम मंगवाने के आरोप में पंजाब के जिला फरीदकोट के गांव डोड के रहने वाले मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। 25 नवंबर 2024 को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उस्मानपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी पर नाकाबंदी के दौरान दो ट्रकों को रोका। ट्रकों में सवार पंजाब सिंह, गुरविंदर सिंह, सेवा सिंह और जीत बासु, सभी फरीदकोट के कौणी गांव के निवासी है, जिन्हें हिरासत में लिया गया था। तलाशी लेने पर ट्रकों से 36 किलो 140 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 25 जनवरी 2025 को उसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले फरीदकोट के कौणी गांव के कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम ने बुधवार को मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें