फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चाचा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भतीजे के साथ हुए झगड़े में जख्मी व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सूबे सिंह उर्फ शुभम निवासी इंदिरा कॉलोनी बाबैन को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में पूनम ने बताया था कि 14 अगस्त को उसकी चाची प्रेमलता के साथ झगड़ा हो गया था। उसके पिता शादी राम ने बीच बचाव करके झगड़ा खत्म कर दिया था। कुछ देर बाद वह अपने पिता शादी राम के साथ शिकायत करने थाने में जा रहे थे तो सूबा सिंह उर्फ शुभम, चाची प्रेमलता व कोमल भी उनके पीछे आए थे। थाना के सामने ही शुभम ने उसके पिता पर डंडे से हमला कर दिया था।
चाची व उसकी बेटी कोमल ने भी उसके पिता को लातें व घूंसे मारे थे। मारपीट के बाद चोट लगने से उसके पिता बेहोश हो गए थे। उपचार के लिए उसके पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। वहां उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़कर आरोपी सूबे सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया तथा मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें