फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चाचा-भतीजे को कनाडा भेजने के नाम पर छह लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसके भतीजे को भक्त मंडली के साथ छह महीने का वीजा लगवाकर कनाडा छोड़ने का आश्वासन दिया था। आरोपी रविंद्र कुमार निवासी लक्ष्मण काॅलोनी गांव खरींडवा में गोगामेड़ी पर चौकी लगाकर लोगों को अपने झांसे में लेता था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में राजिंद्र सिंह निवासी मछरौली ने बताया कि वह अपने भाई सुखविंद्र सिंह व भतीजे संदीप के साथ गांव खरींडवा में गोगामेड़ी पर माथा टेकने के लिए जाते थे। यहां आरोपी रविंद्र कुमार, उसका बेटा अभि बाली और बेटी मुस्कान चौकी लगाते थे। बातचीत में आरोपी रविंद्र ने उसे भक्त मंडली बनाकर कनाडा ले जाने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने कहा था कि वह भक्त मंडली में पांच-छह लोगों को शामिल करके विदेश ले जाता है और वहीं छोड़कर आ जाता है। इस एवज में आरोपी ने उनसे प्रति व्यक्ति दो लाख रुपये मांगे थे। यकीन कर मार्च 2022 को संदीप ने आरोपी अभि के खाते में एक लाख रुपये डाले थे। उसके बेटे ने 26 हजार रुपये गूगल-पे किए थे। कुछ दिन बाद सुखविंद्र ने 2.21 लाख और उसने 1.70 लाख रुपये का इंतजाम करके आरोपियों को दिए थे। काम न होने पर कुछ दिन बाद आरोपियों ने उनको स्पॉन्सर के कागजात दिखाकर बकाया राशि ली थी। आरोपियों ने संदीप व सुखविंद्र का पासपोर्ट बनाने के लिए 21-21 हजार रुपये अलग से लिए थे, मगर आरोपी उनका पासपोर्ट भी रखे हुए है। शिकायत पर पुलिस ने अभि बाली, मुस्कान सहित उनके पिता रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें