फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 71 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कंपनी में रुपये लगवाकर 71 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगल वीर निवासी लाडवा के कब्जे से दो हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस में दर्ज शिकायत में इकबाल अली निवासी लाडवा ने बताया था कि आरोपी मंगल वीर ने उसे एक कंपनी के बारे में बताया था, जिसकी उसने फ्रेंचाइजी ली हुई थी। आरोपी ने उसे कंपनी में रुपये लगाने पर 15 फीसदी मुनाफे का लालच दिया था। आरोपी ने उससे आधार कार्ड व अन्य कागजात लेकर कंपनी में उसका खाता खुलवा दिया था। उसके बाद उसने अलग-अलग समय पर इस खाते में करीब 71 लाख रुपये जमा कराए थे। उसने रुपये निकलवाने की कोशिश तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मंगल वीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें