फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूरोप भेजने के नाम पर 6.30 लाख की ठगी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूरोप भेजने के नाम पर 6.30 लाख रुपये की की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी निवासी हरगोविंद सिंह साहिब जिला गुरदासपुर पंजाब ने शिकायतकर्ता से एडवांस रकम लेकर काम शुरू किया था।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में योगेश सिंह निवासी रापडिया पट्टी जिला कैथल ने बताया था कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी के साथ मुलाकात की थी। आरोपी ने उसे यूरोप भेजने के लिए फाइल बनवाई थी। इस एवज में आरोपी ने उससे नौ फरवरी 2023 को 6.30 लाख रुपये अपने खाते में जमा कराए थे। रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करता रहा। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हरगोविंद सिंह को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को दोबारा कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें