फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फीस के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले इंग्लैंड में कॉलेज की फीस भरने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विवेक सैनी निवासी कैंथला कलां के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सोमा देवी निवासी रावगढ़ ने बताया था कि उसने अपनी पुत्रवधू मंजू को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजा हुआ है। उसने अपनी पुत्रवधू व उसकी दो अन्य दोस्त तरुणा व मुस्कान की कॉलेज की फीस भरने के लिए एजेंट विवेक सैनी को 10 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। इसमें 3.65 लाख रुपये का चेक तथा बकाया रकम नकद दी थी। आरोपी ने फीस जमा न करवाकर उसके साथ धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर केस दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी विवेक सैनी को गिरफ्तार कर चार हजार रुपये बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें