फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक करोड़ सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल हाल निवासी श्रीगंगानगर राजस्थान ने 75 फीसदी मुनाफा देने का लालच दिया था।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सन्नी छाबड़ा निवासी पिहोवा ने बताया था कि ट्रैवल कंपनी में काम करता है। साथ में ऑनलाइन ट्रेडिंग भी करता है। एक अप्रैल को उसके पास टेलीग्राम पर एक लिंक आया था। उस ग्रुप में स्टॉक लेनदेन की बात होती थी। ग्रुप के एडमिन ने उसे कंपनी में रुपया लगाने पर 75 फीसदी फायदा देने का आश्वासन दिया था। उनके कहने पर उसने कंपनी में अपना खाता खुलवा लिया और अलग-अलग तारीख में एक करोड़ सात लाख 65 हजार 770 रुपये जमा किए थे। उसे कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया, मगर आरोपी उससे और रुपये जमा कराने की मांग करने लगे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें