फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के घर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला के घर हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वैभव शर्मा निवासी फतेहपुर पुंडरी जिला कैथल हाल निवासी सेक्टर-तीन ने शिकायतकर्ता महिला को इंग्लैंड जाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा थमा दिया था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में कतलाहड़ी निवासी महिला ने बताया था कि आरोपी वैभव शर्मा और उसकी पत्नी ने उसे परिवार सहित स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के लिए 21 लाख मांगे थे। इस एवज में आरोपी ने उससे चार लाख रुपये एडवांस और 10 लाख रुपये का चेक लेकर बैंक से निकलवाए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे टिकट व वीजा दिया, मगर इमीग्रेशन स्टाफ की जांच में वीजा फर्जी पाया गया था। उसने वैभव से अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसके घर के बाहर अवैध असलहे से हवाई फायर किए थे। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी वैभव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें