फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं के कट्टे गबन करने का आरोपी आठ साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गेहूं के कट्टों का गबन करने का आरोपी आठ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी स्किल अहमद निवासी टावर नकुड जिला सहारनपुर यूपी ट्रक में एफसीआई के गोदाम से गेहूं के कट्टे उत्तराखंड लेकर गया था, मगर उसने यह कट्टे बताई गई जगह तक नहीं पहुंचाए।
विज्ञापन

पुलिस में आठ दिसंबर 2015 को दर्ज शिकायत में सुशील कुमार निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया था कि एक दिसंबर 2015 को उसने एक ट्रक में एफसीआई गोदाम लाडवा से गेहूं के 320 कट्टे लोड करके ज्वालापुर हरिद्वार के लिए भेजे थे, मगर यह कट्टे हरिद्वार तक नहीं पहुंचाए गए थे। आरोपियों ने सांठगांठ करके इन कट्टों का गबन कर लिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी स्किल अहमद को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें