फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीली वस्तुओं की तस्करी का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने पहले से गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 14 अलग-अलग मामलों में फरार अंबाला जिले के तेली मंडी के रहने वाले प्रिंस को नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 21 नवंबर को पीपली बस अड्डे के पास से अंबाला जिले के रंगिया मंडी के रहने वाले प्रदीप कुमार को 33.33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने गिरफ्तार आरोपी प्रदीप की निशानदेही पर हेरोइन तस्करी करने वाले अंबाला कैंट के साहिल को गिरफ्तार किया था। 23 नवंबर को टीम ने साहिल की निशानदेही पर प्रिंस उर्फ पम्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें