कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 टीम ने नशा-मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोप में पप्पू पुत्र राम भरोसे वासी अंजली जिला बरेली यूपी को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 जून को अपराध अन्वेषण शाखा टीम अपराध तलाश में जीटी रोड सेक्टर-दो कट फ्लाई ओवर के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पप्पू निवासी अंजली जिला बरेली यूपी अफीम बेचने का काम करता है जो आज भी पैराकीट ट्यूरिज्म पिपली के पास खड़ा है। अगर पैराकिट ट्यूरिज्म पिपली के पास से पप्पू को काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उससे भारी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पैराकिट ट्यूरिज्म पिपली पहुंचकर पास खड़े एक नौजवान लड़के को काबू कर लिया।