फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ समर वासी गांधीनगर हाल में निवासी मुल्तानी कालोनी पिहोवा को गिरफ्तार किया है। दिसंबर माह में पुलिस को दी शिकायत में लखविंदर सिंह वासी ईस्माइलाबाद ने बताया कि अपने बेटे हर्षदीप को विदेश भेजने के लिए उक्त आरोपी से बात की थी। आरोपी ने कहा कि वह उसे विदेश भिजवा देगा जिसके लिए आपको 30 लाख रुपये खर्च होंगे। आरोपी को 24 लाख रुपये नकद दे दिए लेकिन बेटे को विदेश नहीं भेजा। उसके बाद हर्षदीप सिंह किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से अमेरिका चला गया और आरोपी के साथ पंचायत में पैसे वापस करने बारे फैसला हो गया था। कुछ समय बाद उसने जगजीत सिंह से अपने दूसरे बेटे को विदेश भेजने के लिए उसके खाते में 11 लाख रुपये जमा करवा दिए। काफी दिनों बाद जगजीत सिंह ने कहा की गगनदीप का अमेरिका का काम नही हो सकता और 11 लाख का चेक दिया व एक लाख 80 हजार गूगल पे के माध्यम से वापस कर दिए। बकाया रुपये मांगने पर धमकी देने लगा। शिकायत पर धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा आरोपी को काबू कर आरोपी से 70 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें