फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 14.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले चेक पर अधूरे हस्ताक्षर करके 14.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्रभान शर्मा निवासी कमोदा के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद करके आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दो दिसंबर को दर्ज शिकायत में विष्णु दत्त निवासी भौर सैदां ने बताया था कि उसकी नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में आढ़त की दुकान है। चंद्रभान शर्मा उनकी फर्म का पुराना ग्राहक है। साल 2018 से उसके साथ लेनदेन चल रहा था। गत वर्ष चंद्रभान ने उसकी फर्म के साथ हिसाब किया तो उसकी तरफ उसका 14 लाख 40 हजार रुपये लेना निकला था। इस रकम के एवज में आरोपी ने उसे 30 सितंबर को अपने खाते से जुड़ा एक चेक दिया था। उसने नियमानुसार उस चेक को बैंक में लगाया था। बैंक की रिपोर्ट से पता चला की आरोपी ने अपने खाता में चंद्रभान शर्मा लिखवाया हुआ है और इस नाम से ही हस्ताक्षर कर रखे हैं, जबकि आरोपी ने उसे दिए चेक पर जानबूझकर धोखाधड़ी की नीयत से केवल चंद्रभान लिख दिया था। उसने आरोपी से अपनी रकम मांगी तो आरोपी ने रकम देने से इनकार कर दिया था। शिकायत पर केस दर्ज करके जांच सुभाष मंडी पुलिस चौकी ने करते हुए आरोपी चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पांच हजार रुपये बरामद किए। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें