पुलिस ने दुकान पर फ्रिज लगाने के नाम पर सात हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी वीरभान वासी विकास नगर लाडवा को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में उमरी वासी गौरव कुमार ने बताया था कि उसके पिता की करियाने की दुकान है। चार जुलाई को उनकी दुकान पर वीरभान नाम का सेल्समैन आया था। उसने पांच इनामी कूपन खरीदने पप मोबाइल देने का आश्वासन दिया था और कूपन खरीदने के बाद मोबाइल नहीं दिया। आरोपी ने बताया कि वह दुकानों में फ्रिज भी लगवाता है। इसके लिए उसने उससे सात हजार रुपये लिए थे। आरोपी न फ्रिज दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी वीरभान को गिरफ्तार कर लिया।