फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गत सप्ताह पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव कुमार निवासी सरस्वती खेड़ा कॉलोनी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक व रॉड बरामद हुई। थाना शहर में छह जुलाई को दर्ज शिकायत में संजीव कुमार निवासी सरस्वती खेड़ा कॉलोनी ने बताया था कि वह कैटरिंग का काम करता है। एक जुलाई को सुबह वह अपने गोदाम गुहला रोड जा रहा था। वह प्राची मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक पर आए दो युवकों ने रास्ता रोककर उस पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें