कुरुक्षेत्र। एक माह पहले देवीलाल पार्क में छात्र को चाकू मारकर तीन तोले चांदी की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अमित निवासी रायसन जिला करनाल को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना सदर थानेसर में 27 जुलाई को दर्ज शिकायत में होमगार्ड के जवान नीरज मंचल निवासी पिपली ने बताया कि उसका भतीजा स्माइल 12वीं कक्षा का छात्र है। 26 जुलाई को स्माइल देवी लाल पार्क में घूमने गया तो देव निवासी समाना, अमित व अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया था। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था। जाते-जाते आरोपी उसके गले से तीन तोले चांदी की चेन छीन कर फरार हो गए थे। बाद में स्माइल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी अमित को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। संवाद