फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वकील पर हमला करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। वकील पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हुकम सिंह निवासी थाना के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी और बाइक बरामद हुई। थाना सदर में आठ जून को दर्ज शिकायत में पहल सिंह निवासी थाना बताया था कि वह न्यायालय परिसर पिहोवा में वकालत करता है। आठ जून को शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति उसके कार्यालय में आकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उस पर लाठी से हमला कर जख्मी कर दिया था। शाेर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी हुकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें