पिहोवा। गांव बोधनी में एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में गुरजीत सिंह वासी गांव बोधनी ने बताया कि जब वह अपनी कार से सवारी उतार कर चला तब उसे शक हुआ कि एक अन्य गाड़ी में सवार कुछ लोग पीछा कर रहे हैं। उनसे बचाव करते हुए कलसा गांव के पट्रोल पंप पर गाड़ी लगा दी। उन्होंने अपने साथी बुलाकर मारपीट की पर्स भी छीन लिया। किसी तरह उनसे छूटकर गांव पहुंचा तो पुलिस को भी सूचना दी। दोनों आरोपी गांव गुमथला गढ़ू के रहने वाले हैं। संवाद