फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भगोड़ा घोषित आरोपी चार साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चोरी के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित अपराधी चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। भगोड़े किरण पाल उर्फ किरणा निवासी शहजादपुर (अंबाला) के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज करके उसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी किरण पाल उर्फ किरणा को थाना इस्माईलाबाद में वर्ष 2014 के चोरी के मामले में जेएमआईसी पिहोवा अमितेंद्रा सिंह की अदालत ने पांच फरवरी 2019 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। तभी से आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपा हुआ था। गत दिवस भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ ने गुप्त सूचना पर भगोड़े किरण पाल को दबोच लिया। भगोड़े के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज करके पुलिस ने उसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें