शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को काबू किया है, जिनसे दो किलो गांजा पत्ति बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसआई जयकिश्न के मुताबिक सैल की टीम शाहाबाद बराड़ा पुल के पास रात करीब पौने दस बजे खड़ी थी तभी सूचना मिली कि साहिल व रोहित वासी नीलोखेड़ी जिला करनाल गांजा पत्ती बेचने का काम करते हैं और अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से अंबाला से नीलोखेड़ी सप्लाई करते हैं। सूचना पर टीम बाबैन रोड पर एक दुकान पर पहुंची जहां बाइक पर उक्त दोनों सवार थे। साहिल के हाथ में थैला था। डीएसपी की मौजूदगी में जांच की तो थैले में दो किलो गांजा पत्ती बरामद हुई।