संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक व्यक्ति को 28 किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त व 380 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी अलीगंज जिला बरेली के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
एनसीबी के प्रभारी सुखपाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि आरोपी विनोद कुमार चूरा पोस्त बेचता है। वह चूरा पोस्त लेकर सेक्टर-13 में रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति गेट के साथ बनी दीवार पर बैग के बैठा मिले। टीम ने उसे काबू कर तलाशी ली।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28 किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त व 380 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुरोध पर अदालत ने आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर भेज दिया।