सीआईए एक ने बाइक सवार आरोपी को देसी कट्टा और कारतूस के साथ काबू किया। पुलिस ने आरोपी संजीव उर्फ संजू वासी बरतौली को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
सीआईए एक के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुस्ताबाद रोड की तरफ से युवक बाइक पर सवार होकर आ रहा है। उसके पास एक देसी कट्टा है। इस पर टीम ने नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम संदिग्ध बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। इस पर उससे देसी कट्टा 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। इस पर आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज किया गया।