कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम ने असला तस्करी करने के आरोप में लक्ष्मण काॅलोनी निवासी सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 जनवरी को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाडवा-कुरुक्षेत्र रोड पर सिरसमा गांव के पास से डेरा लाडवा के रहने वाले सूरज कुमार उर्फ सूरी को काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद कारागार भेज दिया।