फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जाली आधार कार्ड से जमानत लेने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पुलिस ने जाली आधार कार्ड पर एनडीपीएस मामले में आरोपी की जमानत कराने के आरोपी हथीरा निवा मुनीश कुमार को धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के मुताबिक सलपानी गांव निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि थाना शाहाबाद में दर्ज एनडीपीएस मामले के आरोपी सिकंदर की जमानत के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम का जाली आधार कार्ड बनाकर धोखाधड़ी की। इस आधार पर सिकंदर की जमानत कराई गई। शिकायत के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मंगलवार को टीम ने आरोपी मुनीश कुमार को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें