शाहाबाद। पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में घनश्याम राय निसी देवाई पट्टी जिला समस्तीपुर बिहार को काबू कर उसके कब्जे से 10 बोतल अंग्रेजी, 34 बोतल ठेका शराब देसी, 24 बोतल एवं आठ कैन बीयर बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जुलाई को थाना शाहाबाद की पुलिस टीम धंतोड़ी गांव के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि घनश्याम राय धंतोड़ी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में स्थित खोखे में अवैध रूप से शराब बेचता है। टीम ने सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धंतोड़ी गांव में पहुंचकर वहां स्थित खोखे से घनश्याम राय को काबू करके उसके कब्जे से 10 बोतल अंग्रेजी, 34 बोतल ठेका शराब देसी, 24 बोतल बीयर व आठ कैन बीयर बरामद की। उसके खिलाफ थाना शाहाबाद में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। युवक को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।