फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना पुलिस टीम ने पंजाब के जिला मोहाली के रहने सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहित कुमार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत है। वह अपने बेटे को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने चाहता था। इसके लिए उक्त आरोपी ने चंडीगढ़ स्थित एक कार्यालय में सात लाख रुपये में उनके बेटे को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया और आरोपी ने उनके बेटे के कागजात और विभिन्न चार्जों के नाम सात लाख पचास हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में ले लिए। बाद में उसने फोन उठाने बंद कर दिया। ऑफिस पर जाने पर वह भी बंद मिला। शिकायत के बाद उक्त आरोपी को काबू कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें