गांव टिकरी के निकट जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि जेसीबी के अगले पंजे में फंसे युवक का शरीर के दो हिस्सा हो चुके थे। घटना बुधवार देर रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। युवक की पहचान सुनील कुमार 35 साल निवासी मडाडो के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। उधर, जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।