फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार व बाइक की हुई आमने सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव रोहटी वासी जगतार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टामार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं झांसा थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव रोहटी वासी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई जगतार सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। 17 जून को वह तथा उसका भाई काम करने के लिए कुरुक्षेत्र गए हुए थे। शाम के वक्त जगतार का साला सोनू उनके पास आ गया। शाम को काम खत्म कर वे तीनों दो बाइक पर घर वापस आ रहे थे। उसका भाई जगतार अलग बाइक पर उनके आगे जा रहा था। जैसे ही वे झांसा से पहले पेट्रोल पंप के पास ौपहुंचे तो सामने से एक कार चालक ने कार की सीधी टक्कर उसके भाई की बाइक को मार दी, जिससे उसका भाई नीचे गिर गया। कार चालक थोड़ी देर वहां रुका और उसके बाद वहां से कार सहित फरार हो गया। वे घायल जगतार को अस्पताल में लेकर जा रहे थे रास्ते में ही उसके भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें