फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों व स्कूटी की भिंडत, स्कूटी चालक की मौत, दो परिवार के 8 सदस्य गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-इंद्री मार्ग पर हुई दो कार व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार 8 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त इंद्री निवासी मोहन लाल के रूप में हुई है। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक की पत्नी नीतू रानी ने बताया कि वह अपने पति व बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर लाडवा की तरफ आ रहे थे। जैसे ही दोपहर करीब एक बजे वह लाडवा इंद्री मार्ग पर गांव लाठी धनौरा के पास तेज रफ्तार कार चालक ने पहले उनकी स्कूटी को टक्कर मारी, फिर उनके पीछे आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके पति मोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह व उसकी बेटी वैशानवी घायल हो गई। दूसरी कार में सवार सोनीपत निवासी शालमी पत्नी सचिन, मधु पत्नी सुभाष, आलोक पुत्र सुभाष, नवनीत व हर्षसुन पुत्र सचिन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। यहां से घायलों को उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। पुलिस शिकायत के आधार पर गांव कांजनू जिला यमुनानगर निवासी संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें