फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांव भौर सैदां के पास स्कूटी पर ससुराल से घर लौट रहे व्यक्ति की एक निजी बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में करनाल के गांव जरीफाबाद निवासी राजेश ने कहा कि उसका भाई गोबिंद अपनी स्कूटी पर सवार होकर ससुराल गया था। वह भी अपनी बाइक पर अपने चाचा के साथ भाई की ससुराल गए थे। शाम के समय वे लोग अपने अपने वाहनों पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। जैसे ही उसका भाई गोबिंद गांव भौर सैदां के पास पहुंचा तभी कुरुक्षेत्र की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस चालक ने उसके भाई की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस का अगला टायर उसके भाई गोबिंद के ऊपर से गुजर गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें