फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद अंबाला जीटी रोड पर मारकंडा पुल से आगे हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश वासी अफसीन ने कहा कि बीते दिन वह और उसका बड़ा भाई नदीम अपनी मोटरसाइकिल से डेराबस्सी से अपने गांव से आदमपुर जा रहे थे। शाम के समय जब वह शाहाबाद मारकंडा पुल से कुछ दूर पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने अपनी कार को लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे। कारचालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान नदीम को काफी चोट आई। वह उसे इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें