फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव संभालखा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम सिंह निवासी गांव बूढ़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार श्याम सिंह स्कूटी से गांव संभालखा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसकी स्कूटी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ जा टकराई। घायल हालत में उसे लाडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें