फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजारी लाइन की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाईन पर म्यूजिक सिस्टम लगा रहे 32 वर्षीय युवक की 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त इस्माईलाबाद के डेरा ध्यान सिंह निवासी चमकार सिंह पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दिये ब्यान में रविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई चमकार सिंह की अंबाला-हिसार मार्ग पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब अढ़ाई बजेे एक कंबाईन पर म्यूजिक सिस्टम लगा रहा था। कंबाईन की ऊंचाई अधिक होने के कारण सिस्टम लगाते समय चमकार सिंह उपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। झुलसी अवस्था में तत्काल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें