इस्माईलाबाद। अजरावर गांव में पीर की मजार से चोरों ने एसी चोरी कर लिया है। ग्रामीणों ने सभी के सहयोग से एसी लगवाया था। गांववासी मुकुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मीरापुर रोड के निकट बनी मजार पर गांव वालों ने एसी लगाया हुआ था। वह मंगलवार सुबह मजार पर माथा टेकने गया तो वहां पर लगा एसी गायब था। उसने यह बात ग्रामीणों को बताई। इसके बाद गांव वालों व उसने अपने तौर पर एसी की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।