फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि परिसर में एबीवीपी कुरुक्षेत्र की ओ से निकाली जाएगी पैदल तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुरुक्षेत्र की ओर से 19 जनवरी को भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सुबह 10:30 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तीसरे गेट से शुरू होकर कुलपति कार्यालय तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और युवा शामिल होंगे। एबीवीपी का उद्देश्य इस यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना को मजबूत करने और समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए हर वर्ष ऐसे आयोजन किए जाते हैं। यात्रा का प्रारंभ स्थल विश्वविद्यालय के थर्ड गेट से होगा, जहां से सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं में देश के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। एबीवीपी कुरुक्षेत्र ने सभी छात्रों और युवाओं से इस राष्ट्रभक्ति यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें