चक्रवर्ती मोहल्ले में एक युवक ने बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां खींच कर मौके से फरार हो गया। इससे महिला के दोनों कान जख्मी हो गए, जिससे खून बहने लगा। महिला ने शोर भी मचाया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहा।
चक्रवर्ती मुहल्ला निवासी वीना रानी ने थाना कृष्णा गेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सोमवार को दोपहर 2:40 बजे अपनी 12 वर्षीय पौत्र को जूते दिलाने के लिए बाजार गई थी। वह अपने पौत्र को जूते दिलवा कर घर वापस आ रही थी। वह चक्रवर्ती मोहल्ले में राजगान गली में पहुंची तो पीछे से एक युवक आया। युवक ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और मुंह पर सफेद रंग का रुमाल बांधा हुआ था। युवक ने आते ही उसके दोनों कानों से जबरदस्ती बालियां खींच ली। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपित बालियां फरार हो गया। बालियां खींचने से उसके दोनों कान कट गए और उसने खून बहने लगा। वह दर्द के कारण चिल्लाई तो मौके पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।