फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर से लापता युवक ने फंदा लगाकर दे दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली बस अड्डे के पीछे पेड़ पर फंदे पर लटके मिले व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की शिनाख्त राजकुमार (35) निवासी नीलोखेड़ी (करनाल) के रूप में हुई। पुलिस ने राजकुमार के पिता की शिनाख्त पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 27 जून को पिपली बस अड्डे के पीछे पुलिस को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव दो-तीन पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़ गए थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने तक उसे एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था।
थाना सदर थानेसर में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई मोहिंद्र सिंह ने बताया कि शवगृह में शव की दोबारा जांच करने पर उसके कपड़ों की जेब से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ था। आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तथा मामले की जानकारी दी। उसके पिता रामदिया ने बताया कि उसका बेटा करीब एक सप्ताह पहले घर से चला गया था। वह पहले भी कई बार इस तरह से घर से चला जाता था। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी से कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस विसरा केमिकल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें