फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर से कोर्ट के लिए निकला युवक गायब, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। घर से कुरुक्षेत्र कोर्ट के लिए निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ठोल गांव निवासी मनेजर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अभिषेक कुमार 28 जुलाई को घर से निकला था। अभिषेक कुरुक्षेत्र कोर्ट में किसी काम के लिए गया था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों में भी पता किया, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मनेजर सिंह ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को अभिषेक का कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें