फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिश्तेदारी में आए युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मेहरा गांव में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सतीश शर्मा निवासी शेखपुरा खादर के रूप में हुई है। मृतक अपने रिश्तेदारी मेहरा गांव में आया हुआ।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक सतीश कुमार ने किसी मामले में कोर्ट में जमानत याचिका दायर की हुई थी जो शुक्रवार को रद्द हो गई। जिस वजह से वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई जय भगवान ने बताया कि मेहरा गांव में उनके रिश्तेदारी है। उसका भाई सतीश कुमार लगभग 25 वर्षों से अनाज मंडी लाडवा में मुनीमी का काम करता है। शुक्रवार को भी वह अपने घर शेखपुरा खादर से अनाजमंडी लाडवा गया था। शाम को वह मेहरा गांव में रिश्तेदारी में चला गया। परिजनों के अनुसार रात को वह खाना खाकर सो गया। सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद पूजा करने कमरे में चला गया लेकिन जब कुछ समय तक बाहर नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने कमरे में अंदर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका था। रिश्तेदारों ने डायल 112 को सूचित कर शव को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें