फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए दो दिन लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिव्यांग विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए 24 व 25 जुलाई को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी समग्र शिक्षा के जिला परियोजना संयोजक संतोष चौहान ने दी है। उन्होंने बताया कि इन शिविर का आयोजन ब्लॉक स्तर पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केशव सदन में आयोजित किया जाएगा। बाबैन ब्लॉक के 15 विद्यार्थियों के लिए 24 जुलाई, लाडवा ब्लॉक के 20 विद्यार्थियों के लिए 24 जुलाई, थानेसर ब्लॉक के लिए 56 विद्यार्थियों के लिए 24 जुलाई को शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह पिहोवा ब्लॉक के 55 विद्यार्थियों के लिए 25 जुलाई, शाहाबाद ब्लॉक के 51 विद्यार्थियों के लिए 25 जुलाई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें