फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छत के रास्ते से ज्वैलरी की दुकान में घुसा चोर, आभूषण पर हाथ साफ

विज्ञापन
शाहाबाद। दुकान की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी चोर। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। मुख्य बाजार में स्थित बाला जी ज्वेलर्स में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगा ली। छत के रास्ते से प्रवेश कर दरवाजा तोड़ा और अंधेरे का फायदा उठाकर करीब 20 मिनट तक दुकान में ज्वेलरी एवं नकदी की तलाश की लेकिन मुख्य सेफ को तोड़ने में असमर्थ रहा। दुकान के मालिक सचिन वर्मा ने बताया कि युवक ने सोने के एक सेट (एक जोड़ी बाली का सेट) व अन्य सोने के एक गहने पर हाथ साफ किया है, जबकि चांदी की ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया। साथ ही गल्ले में रखे छुट्टे रुपये भी चोर अपने साथ लेकर चला गया। दुकान के भीतर रखे मुख्य सेफ तक पहुंचने में चोर विफल रहा, जिससे मूल्यवान ज्वेलरी सुरक्षित रही। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सचिन वर्मा ने बताया कि चोरी का पता सुबह दुकान खोलते समय चला। उन्होंने तुरंत सिटी पुलिस चौकी में तहरीर दे दी। पुलिस ने शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें