फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छत के रास्ते से आभूषण की दुकान में घुसा चोर, जेवरों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी यमुनानगर के अशोक विहार के रहने वाले रोमिल वोहरा की पहचान कर ली है, इसके बावजूद उस तक भी नहीं पहुंचा जा सका है। दूसरे बदमाश की फिलहाल पहचान भी नहीं हो पाई है। वहीं अब मामले की जांच का जिम्मा एसटीएफ अंबाला को सौंप दिया है। इससे पहले एसटीएफ जिला पुलिस का सहयोग कर रही थी। अब पूरी जांच करेगी। पुलिस ने रोमिल वोहरा पर दो लाख का इनाम रखा है तो उसकी फोटो भी सार्वजनिक की है। आमजन से भी उसके बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। फिलहाल आरोपी रोमिल का संबंध काला राणा गैंग से माना जा रहा है। इसी गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हत्याकांड को कबूला था। आरोपियों की तलाश में एसटीएफ अंबाला के साथ-साथ सीआईए वन व टू सहित सात टीमें लगी है। इसके बावजूद पुलिस 13 जून को हुए हत्याकांड के आरोपी बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। उधर पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल की ओर से दावा किया गया है कि दोनों ही बदमाशों को जल्द काबू कर लिया जाएगा, इसके लिए करीब 300 सीसीटीवी कैमरे भी चंडीगढ़ तक खंगाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें